Thursday, 29 September 2016

Bollywood suparstars ka he Pakistan se gahra rista


मुंबई.हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर पर इन दिनों तनाव की स्थित बनी हुई है। उरी हमले के बाद से हर सच्चा हिंदुस्तानी पाकिस्तान को कोस रहा है और चाहता है कि उसे सबक सिखाया जाए। इनमें वे इंडियन भी शामिल हैं, जिनका पाकिस्तान से गहरा नाता है या रहा है। मसलन, बॉलीवुड में कई स्टार्स की जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं।
पाकिस्तान में हुआ था संजय दत्त के पिता का जन्म संजय दत्त के पिता एक्टर और पॉलिटिशियन सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के झेलम जिले के खुर्द गांव में हुआ था। इतना ही नहीं, संजू की मां नरगिस (असली नाम फातिमा राशिद) का मूल भी पाकिस्तानी है। नरगिस के पिता अब्दुल राशिद उर्फ मोहन बाबू रावलपिंडी के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने हिंदू से इस्लाम कबूल किया था।
पाकिस्तान से आया था गोविंदा का परिवार
गोविंदा के पिता अरुण कुमार आहूजा का जन्म गुजरानवाला,पाकिस्तान में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां गोविंदा का जन्म हुआ। गुजरानवाला से जुड़ी हैं रोशन परिवार की जड़ें
कहा जाता है कि ऋतिक रोशन के परदादा गुजरानवाला, पंजाब (अब पाकिस्तान) के फेमस सिंगर थे। वहीं, उनके नाना जे ओम प्रकाश की बात करें तो उनका जन्म सियालकोट, पाकिस्तान में हुआ था। विभाजन के बाद रोशन परिवार इंडिया में शिफ्ट हुआ।
क्वेटा में हुआ था विवेक ओबेरॉय के पिता का जन्म विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय का जन्म 1946 में क्वेटा, बलूचिस्तान में हुआ था। विभाजन की वजह से सुरेश के जन्म के एक साल बाद ओबरॉय फैमिली हैदराबाद शिफ्ट हो गई।
अमिताभ बच्चन का ननिहाल पाकिस्तान में
अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का जन्म ल्यालपुर, पंजाब, ब्रिटिश इंडिया (अब पाकिस्तान) में हुआ था। अब यही ल्यालपुर फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है।
प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ बॉलीवुड के फेमस विलेन्स में शुमार रहे प्रेम चोपड़ा का जन्म 1935 में लाहौर, पाकिस्तान में हुआ। विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ गया।
पेशावर में पैदा हुए थे दिलीप कुमार दिलीप कुमार के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ खान का जन्म 1922 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। विभाजन के बाद वे इंडिया आ गए। हालांकि, उनके भाई नासिर खान ने वहीं रहने का फैसला किया। नासिर ने बेगम पारा से शादी की थी, जो उनकी डेथ के बाद इंडिया लौट आई थीं।
पाकिस्तान में हुआ था संपूरण सिंह कालरा का जन्म
गुलजार के नाम से मशहूर संपूरण सिंह कालरा का जन्म पाकिस्तानी, पंजाब के झेलम जिले की दीना सिटी में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार इंडिया में शिफ्ट हो गया।
पाकिस्तान से जुड़ी हैं कपूर परिवार की जड़ें ऋषि कपूर के दादा पृथ्वीराज कपूर का जन्म 1906 में ल्यालपुर, पाकिस्तान में हुआ था। बाद में वे पेशावर चले गए, जहां ऋषि के पिता राज कपूर का जन्म हुआ। विभाजन के बाद कपूर परिवार इंडिया शिफ्ट हो गया।
लाहौर में जन्मे थे अमरीश पुरी बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर्स में शुमार रहे अमरीश पुरी का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। वे लाला निहाल सिंह की पंजाबी स्पीकिंग फैमिली से ताल्लुक रखते थे। बाद में अमरीश शिमला आ गए और अपनी पढ़ाई पूरी की। 'मिस्टर इंडिया' और 'नायक' जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर विलेन नजर आए अमरीश का निधन 2005 में मुंबई में हुआ।
पाकिस्तानी पंजाब से ताल्लुक रखता है सुपरस्टार राजेश खन्ना का परिवार
राजेश खन्ना के जन्म स्थान को लेकर हमेशा सस्पेंस रहा है। कई लोग मानते हैं कि वे अमृतसर, पंजाब इंडिया में पैदा हुए थे। लेकिन उनका परिवार बूरेवाला, पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है। कहा जाता है कि विभाजन के पहले वे अमृतसर शिफ्ट हो गए थे।
लाहौर के कॉलेज से की देव आनंद ने पढ़ाई देव आनंद का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के गुरदासपुर जिले के शखरगढ़ में हुआ था। इतना ही नहीं, देव साहब ने लाहौर कॉलेज से पढ़ाई भी की थी।
करांची में जन्मी थीं साधना शिवदासानी 2015 में दुनिया को अलविदा कह गईं वेटेरन एक्ट्रेस साधना शिवदासानी का जन्म 1941 में करांची, पाकिस्तान में हुआ था। उनका परिवार करांची सिनेमा में काफी पॉपुलर थे। लेकिन विभाजन के बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट होना पड़ा।

No comments:

Post a Comment